कांग्रेस के इस महान नेता ने थामा बीजेपी का दामन, कहा मिला ये बड़ा ऑफर

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सिन्धिया समर्थक एमएलए और मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि बगावत करने वाले 22 में से 13 विधायक हमारे संपर्क में हैं।

 

सभी ने आश्वासन दिया है कि हम कांग्रेस नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के इस दावे के बाद सभी विधायकों ने वीडियो जारी कर इन आरोपों को खारिज कर दिया है। सभी ने एक सुर में कहा है कि हम महाराज सिन्धिया के साथ हैं।

यहीं नहीं दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि ज्योतिरादित्य सिन्धिया को मध्यप्रदेश में उप-मुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई थी, लेकिन वह अपनी जगह चेला को चाहते थे।

जिसे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मानने से मना कर दिया। दिग्विजय सिंह सिन्धिया पर हमला करते हुए कहा कि वह राज्यसभा के उम्मीदवार हो सकते थे, लेकिन अति महत्वकांक्षी नेता को सिर्फ मोदी और शाह ही कैबिनेट में पद दे सकते थे।

एमपी राज्य में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ज्योतिरादित्य सिन्धिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस भी उन पर निरंतर प्रहार कर रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही सिन्धिया पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद सिन्धिया को उप-मुख्यमंत्री का पद ऑफर किया गया था।