वर्ल्ड मैप पर सुनहरा अक्षरों में लिखा जाएगा इस एक्ट्रेस का नाम, ये है बड़ी वजह

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का नाम सुनहरा अक्षरों में वर्ल्ड मैप पर लिख दिया गया है। ग्लोबल आइकन प्रियंका को चाहने वाले सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करोड़ों फैंस है। हाल में ही हुए एक सर्वे में ये बात सामने आईं कि ग्लोबल में सबसे ज्यादा प्रियंका चोपड़ा को सर्च किया जाता है।

आपको बता दें कि सेमरूश ने हाल ही में एक सर्वेक्षण किया, जिसमें यह बताया गया कि किस भारतीय अभिनेत्री ने दुनिया भर के लोगों पर अधिकतम प्रभाव डाला है। इस इस सर्वे में सबसे ऊपर नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस का था।

बताया जा रहा है कि यह स्टडी अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच की है। साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा को 2.74 मिलियन बार सर्च किया गया था।लेकिन आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि एक स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया कि प्रियंका चोपड़ा को हर माह 4.2 मिलियन लोग सर्च करते हैं। वहीं प्रियंका के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम लिया जाए तो इसमें सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है।

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा दुनिया भर में अपनी पहचान बना पाई। इससे पहले अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैग्जीन ने विश्व के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों के नामों की सूची जारी की थी। विश्व के सबसे प्रभावशाली नेता, उद्योगपति, कलाकार और प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं। इन 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक प्रियंका चोपड़ा का भी नाम था।