इस देश ने रद्द की हज यात्रा, वजह जानकर चौक आपको भी होगा ….

इंडोनेशिया में हज यात्रा करने के लिए एक कोटा सिस्टम है, जिसके तहत हज यात्रा करने के लिए औसतन बीस वर्ष तक इंतज़ार करना पड़ता है। इंडोनेशिया के लिए सालाना हज यात्रा कोटा फ़िलहाल दो लाख से कुछ अधिक है।यह बहुत मुश्किल निर्णय था और हम जानते हैं कि इससे काफ़ी लोग नाखुश होंगे। लेकिन लोगों की सुरक्षा के लिए यह ज़रूरी है। इंडोनेशिया में अब तक कोविड-19 से 1600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बात की घोषण मंत्री फ़चरुल राज़ी ने सरकारी टीवी चैनल के माध्यम से की है कि ‘2020 की हज यात्रा रद्द कर दी गई है। बता दें यहां हज़ारों मुसलमान हर वर्ष हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाते हैं, जहाँ मुसलमानों की दो पवित्र इबादतगाहें- मक्का और मदीना स्थित हैं। इंडोनेशिया सरकार ने कहा है कि ‘हज यात्राएं अगले आदेश तक रद्द की जाती हैं।