इन राशि वाले जातको को मिलेगा धन का लाभ, भूलकर न करे ये काम

मेष: किया गया परिश्रम रचनात्मक ​परिणाम देगा। यद्यपि कालसर्प योग का प्रभाव बाधाएं भी उत्पन्न कराएगा, लेकिन आपको किसी ​अधिकारी का सहयोग भी मिल सकता है।

वृष: प्रयास करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में आंशिक रूप से प्रगति होगी। आपको सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नकारात्मक चिंतन पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने का आवश्यकता है। संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह: रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन राहु और चंद्रमा की युति कुछ बाधाएं भी उत्पन्न कर सकती हैं।

कन्या: किसी महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।

तुला: मन का अज्ञात भय नियंत्रित होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के अधिक परिश्रम की आवश्यकता है।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता कष्ट का कारण हो सकती है, जबकि पारिवारिक सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास सफल होगा।

धनु: व्यावसायिक प्रयास में कुछ बाधाएं रहेंगी। मन का दृढ संकल्प और परिश्रम सफलता का मार्ग खोलेगा, लेकिन विरोधियों से सावधान रहेने की जरूरत है।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कुछ आर्थिक तनाव आपको चिड़चिड़ा बना देगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

कुंभ: व्यस्तता बढ़ेगी। रक्तचाप पर नियंत्रण रखें। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य सफल होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारी या राजनेता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधों में मधुरता आएगी।