उत्तराखंड में हुआ ये बड़ा बदलाव, CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया…, देख नेताओ ने छोड़ी कुर्सी

त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे की अटकलों के बीच राज्य में भाजपा के वरिष्ट नेता और विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बताया है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। मुन्ना सिंह चौहान ने यह भी कहा है सभी 57 विधायक मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं।

मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि ताजा घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पार्टी नेतृत्व के साथ सलाह कर रहे हैं। उन्होंने कल दिल्ली में इसी सिलसिले में पार्टी अध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात की थी। उन्होंने पार्टी प्रमुख ने फोन करके बुलाया था।

एक दिन पहले ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली गए थे जहां पर उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की थी। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि भाजपा राज्य में नेतृत्व परिवर्तन करने जा रही है।

राज्य के कई पार्टी नेताओं और मंत्रियों ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के काम करने के तरीके पर आपत्ति जताई थी। रावत को 2017 में उस समय पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाया था जब राज्य की 70 में से 57 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी।

उत्तराखंड बीजेपी में चल रहे संकट के बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज मंगलवार को इस्तीफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शाम 4 बजे राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप सकते हैं।