उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पर समाजवादी पार्टी ने लगाया ये आरोप , जानिए आप भी…

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को घेरते हुए समाजवादी पार्टी ने उन पर अधूरे पुल का उद्घाटन करने का आरोप लगाया है। सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि मंत्री सुरेश खन्ना ने आचार संहिता लागू होने से पहले पिछले गुरुवार को गर्रा नदी पर जिस पुल का उद्घाटन किया वो अधूरा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव में फायदे के लिए झूठा श्रेय लेने में जुटी है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर फेल बीजेपी लोगों को मूर्ख बनाना चाह रही है। इसी मकसद से ऐसे उद्घाटन किए गए। गर्रा नदी पर पुल का उद्घाटन उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के ठीक एक दिन पहले किया गया।

पुल के अधूरे होने के बारे में पूछे जाने पर म्युनिस्पिल कमिश्नर संतोष शर्मा ने बताया कि यह पुल सेतु निगम ने बनाया है न कि उनके विभाग ने। सेतु निगम के मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह पुल लोगों के लिए 26 जनवरी को खुल जाएगा। उन्होंने बताया कि, ‘कुछ काम रह गया था जिसे पूरा किया जा रहा है।’ पुल पर काम कर रहे लोगों ने संवाददाताओं को बताया कि रेलिंग और अप्रोच रोड का कुछ काम अधूरा था। उसे किया जा रहा है।