अंकिता लोखंडे पर भड़की ये एक्ट्रेस , कहा भला-बुरा…

इसी बीच कुछ हेटर्स ने शिबानी दांडेकर के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ कर डाली है। विकिपीडिया पेज पर शिबानी दांडेकर के बारे में कई अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। विकिपीडिया पेज पर लिखा गया था कि शिबानी दांडेकर एक भारतीय फ्लॉप सिंगर, एक्ट्रेस, एंकर और गोल्ड डिगर हैं।

 

विकिपीडिया पेज में आगे लिखा गया था कि, शिबानी दांडेकर ने अपने फ्लॉप करियर की शुरुआत अमेरिकन टेलीविजन के एक शो से की थी। भारत आने के बाद उनको एक अमीर लड़के की तलाश थी जो उनको फेम दिला सके। ऐसे में शिबानी दांडेकर ने बी-ग्रेड एक्टर फरहान अख्तर को डेट करना शुरु कर दिया।

हाल ही में रिया चक्रवर्ती की पक्की दोस्त शिबानी दांडेकर ने अंकिता लोखंडे को जमकर खरीखोटी सुनाई थी। अपनी पोस्ट में शिबानी दांडेकर ने आरोप लगाया था कि अंकिता लोखंडे फेम पाने के लिए ये सब कर रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को शिबानी दांडेकर का ये बयान जरा भी पसंद नहीं आया है। यही वजह है जो बीते कुछ समय से शिबानी दांडेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के जेल जाने से हंगामा मच गया है। जहां एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत का परिवार और फैंस केस में आए इस मोड़ से काफी खुश हैं तो वहीं कुछ लोग रिया चक्रवर्ती के जेल जाने का विरोध कर रहे हैं।

यही वजह है जो बॉलीवुड और टीवी के सितारे भी आमने सामने आ गए हैं। बॉलीवुड रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट कर रहा है तो वहीं टीवी जगत के सितारे सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे को सपोर्ट कर रहे हैं।