भुट्टे खाने से दूर भागती है ये बिमारी, जानिए कैसे…

मक्का आंखों के लिए भी लाभदायक होता है। इसमें विटामिन ए होने के कारण आंखों की रोशनी बढ़ाता है। इसके साथ ही मक्के में मौजूद कैरोटोनॉयड भी आंखों के लिए अच्छा होता है।

मक्का खाने से शरीर की पाचन क्रिया मजबूत होती है। जिन लोगों को पाचन की समस्या बनी रहती है, उन्हें मक्के का सेवन जरूर करना चाहिए। मक्के में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सुदृढ़ बनाने में मदद करता है।

बारिश के मौसम में कुछ गरमा-गरम खाने का मन करता है। इस मौसम में सबसे पहले याद आती है भुट्टों की। बारिश की फुहारों का आनंद लेते हुए गर्म सिके हुए भुट्टों का स्वाद शायद ही किसी को नापसंद हो, लेकिन भुट्टे स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं। आइए जानते है भुट्टे खाने से स्वास्थ्य को क्या लाभ होते हैं।