देश में कोरोना वायरस से संक्रमित इन जिलो को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोंन में बांटा गया, जरुर देखे

देश में कोरोना के लिहाज से जिलेवार रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की एक सूची केंद्र सरकार ने जारी की है। मंत्रालय ने देश के 319 जिलों को ग्रीन जोन घोषित किया है। वहीं, 134 जिले रेड जोन और 284 जिले ऑरेंज जोन घोषित किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के 36, बिहार के 20, राजस्थान के 19, पंजाब के 15, मध्य प्रदेश के 19, तमिलनाडु के 24, महाराष्ट्र के 16 जिलों को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 20, उत्तराखंड के 10, छत्तीसगढ़ के 25, मध्य प्रदेश के 24, असम के 30, अरुणाचल प्रदेश के 25 और ओडिशा के 21 जिलों को ग्रीन जोन की सूची में रखा गया है।

राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए हैं और 3 मौतें हुईं। इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,617 हो गई है। इसमें 61 मौतें शामिल हैं। राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।