स्लिप डिस्क की समस्या से जूझ रहे हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स, जानें बचने के तरीके

स्लिप डिस्क क्या है हड्डियों से जुड़ी एक समस्या है, जिसमें कमर और पीठ के आस-पास के हिस्से में दर्द हो सकता है। दरअसल, रीढ़ की हड्डियों को सहारा देने के लिए पीठ के नीचे छोटी डिस्क मौजूद होती हैं।

जो कई बार चोट लगने या किसी अन्य कारण से टूट जाती हैं। तो ऐसे में स्लिप डिस्क की समस्या हो सकती है। कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस समस्या का शिकार हो चुके हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग यानि शाहरुख खान डिप्रेशन के साथ-साथ सर्वाइकल और लुंबर स्लिप डिस्क (Cervical and lumbar slip disc) के भी शिकार हो चुके हैं। दरअसल, साल 2002 में शूटिंग के दौरान डांस करते हुए उन्हें ये समस्या हुई थी, जिसके बाद उन्हें इसका ऑपरेशन भी कराना पड़ा था। हालांकि, अब ले पूरी तरह से फिट हैं। इस समस्या में आपको गर्दन या फिर कमर के आस-पास जकड़न और दर्द महसूस हो सकता है। ऐसी स्थिति होने पर इसे नजरअंदाज करना कई हबार हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्या का भी कारण बन सकता है।

रितिक रोशन

क्रिश 2 की शूटिंग के दौरान एक्टर रितिक रोशन को डबल स्लिप डिस्क का सामना करना पड़ा था। ऐसे मे उन्हें सोने, उठने और बैठने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। ऐसी स्थिति होने पर कमर और पीठ के निचले हिस्से में तेज जकड़न हो सकती है। इस समस्या से पीड़ित मरीजों को बिना देरी किए चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। इसे नजरअंदाज करने से कई बार चलने-फिरने तक में समस्या हो सकती है।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बल्‍जिंग डिस्‍क की समस्या से पीड़ित हैं। इसके चलते उन्हें कमर में काफी दर्द होता है। ऐसे में स्पाइन में मौजूद डिस्क पर प्रभाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में आपको कमर की मांसपेशियों में दर्द होने के साथ ही चलने-फिरने में भी कठिनाई हो सकती है। ऐसी स्थिति में छींकने में समस्या होने के साथ ही बॉवेल मूवमेंट की भी समस्या हो सकती है।

स्वरा भास्कर

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को भी प्रोलाप्स्ड या स्लिप डिस्क की समस्या है, जिसके चलते उन्हें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें साल 2018 में यह समस्या हुई थी, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें 10 दिनों तक पूरी तरह बेड रेस्ट करने की सलाह दी थी। इसे ठीक करने के लिए उन्होंने एक्यूपंचर, एक्सरसाइज और फीजियोथेरेपी का सहारा लिया। इसके साथ ही लाइफस्टाइल में भी बहुत से बदलाव किए।