एक बार फिर रूस और अमेरिका के बीच बढ़ी तनातनी, हो सकता है ऐसा

रूस और अमेरिका के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ता जा रहा है। अब रूस ने अमेरिकी दूतावास के कई कर्मचारियों को 31 जनवरी तक अमेरिका लौटने का आदेश दिया है। इससे पहले अमेरिका में रूसी राजदूत ने बताया था कि 27 रूसी डिप्लोमैट और उनके परिवारों को 31 जनवरी तक अमेरिका छोड़ने को कहा गया था।

वाशिंगटन ने सफाई में कहा था कि रूसी डिप्लोमैट्स को निष्कासित नहीं किया जा रहा है। डिप्लोमैट्स तीन साल से अधिक तक अमेरिका में नहीं रह सकते हैं।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हम इसी तरह से जवाब देने का इरादा रखते हैं। अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी जो तीन साल से अधिक में मॉस्को में हैं उन्हें 31 जनवरी तक रूस छोड़ देना चाहिए।

अमेरिका ने मामले को लेकर कहा है कि व्लादिवोस्तोक और येकातेरिनबर्ग में वाणिज्य दूतावास बंद होने के बाद मॉस्को दूतावास रूस में अंतिम परिचालन अमेरिकी मिशन है। 2017 की शुरुआत में यहां करीब 1200 कर्मचारी थे जो अब 120 कर्मचारियों तक सिमट गए हैं।

रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने मामले को लेकर कहा है कि अमेरिका को रूसी डिप्लोमैट्स को रूस जाने से रोकने में अभी भी बहुत देरी नहीं हुई है। यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ गया है।

रूसी सेना ने यूक्रेन बॉर्डर पर गतिविधियां बढ़ा दी हैं और अमेरिका इसे लेकर विरोध कर रहा है। अमेरिका ने रूस को यूक्रेन में आक्रामकता से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा है कि मॉस्को के ‘किसी भी कदम’ के ‘गंभीर परिणाम’ हो सकते हैं। यह बात अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कही है।