झोलाछाप डॉक्टर से प्लास्टिक सर्जरी करवाना महिला को पड़ा भारी, सुंदर होने की जगह चली गई…

चीन के हनान में रहने वाली 28 साल की महिला की मौत प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हो गई। ओरिएंटल डेली में छपी खबर के मुताबिक, यहां के एक क्लिनिक में महिला कई तरह की बॉडी मॉडिफिकेशन के लिए एडमिट हुई थी। लेकिन डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण उसकी जान चली गई।


दरअसल, महिला ने इससे पहले भी प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। इस क्लिनिक की एक नर्स ने उसे कम दाम में कई तरह की सर्जरीज करवाने का ऑफर दिया था, जिसके बाद वो तैयार हो गई थी। महिला के प्लास्टिक सर्जरी के प्रति क्रेज के कारण उसका पति के साथ झगड़ा भी हो चुका था। महिला झूठ बोकर क्लिनिक पहुंची थी। लेकिन मौत के बाद जब क्लिनिक से पति को कॉल आया, तब पूरा मामला सामने आया।

पति के मुताबिक, डॉक्टर्स की लापरवाही से उसकी पत्नी की मौत हुई है। महिला की मौत गले में फिलर्स लगाने के कारण हुई। महिला के आंख और नाक से खून बह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस क्लिनिक में महिला सर्जरी के लिए आई थी, उसके पास इसका लाइसेंस ही नहीं है। पुलिस ने क्लिनिक को बंद करवा दिया है।