रिया चक्रवर्ती ने बताई पूरी कहानी, कहा 8 जून की रात…, सुशांत के साथ अपने…

साक्षात्कार के दौरान रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के बारे में भी बात की। उन्होंने उल्लेख किया कि न तो सुशांत का परिवार उन्हें पसंद करता हैं, न ही वह परिवार को पसंद करती है।
रिया चक्रवर्ती ने उल्लेख किया कि सुशांत कूर्ग जाना चाहते थे और पहाड़ियों में रहना चाहते थे। रिया ने यह भी कहा कि वह सुशांत से बहुत प्यार करती थी और उनके साथ रहना चाहती थीl
रिया चक्रवर्ती ने खुलासा किया कि यह सुशांत सिंह राजपूत थे जिन्होंने उन्हें बांद्रा निवास छोड़ने और अपने माता-पिता के घर में शिफ्ट होने के लिए कहा था। रिया ने खुलासा किया कि 8 जून को उनकी डॉ. सुसान वॉकर के साथ मीटिंग थी। उन्होंने आगे कहा कि जब उन्होंने सुशांत से कहा कि वह मीटिंग के बाद उनका घर छोड़ देंगी, तब सुशांत ने डॉक्टर से मिलने से पहले घर छोड़ने के लिए कहा था।
एक साक्षात्कार में स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती  ने 8 जून की घटना का खुलासा किया, जिस दिन वह सुशांत का घर छोड़कर चली गई थी। रिया ने सुशांत के परिवार के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के बारे में भी बात की। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपियों में से एक हैं।
सुशांत के पिता के.के. सिंह ने रिया और पांच अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई हैl

इसके बाद मामले की पूरी दिशा बदल गई है। पिछले कुछ दिनों में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाए गए हैंl एक साक्षात्कार में, स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका ने 8 जून की घटना का खुलासा किया, जिस दिन उन्होंने सुशांत का घर छोड़ दिया था। रिया ने सुशांत के परिवार के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के बारे में भी बात की है।