वोट डालना इस नेता को पड़ा भारी, पुलिस ने बचाया

प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी ,भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का लंबा दौर चला। कई नेताओं की जुबान इस कदर फिसली कि चुनाव आयोग को कड़ी कार्रवाई तक करनी पड़ी। अब वो घड़ी आ गई है जब फैसला जनता को लेना है। 2 बजे तक 28 फीसदी वोटिंग हुई है।

 

इस चुनाव में एक ओर जहां आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में लगी है, वहीं भाजपा बड़े उलटफेर की उम्मीद कर रही है।

इसके अलावा, कांग्रेस वापसी की आस लगा रखी है। वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1.25 लाख सुरक्षाकर्मी वोटिंग के मद्देनजर सुरक्षा मोर्चा संभाले हुए रहेंगे। दिल्ली में आज यानी शनिवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हो जाएगा।

नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। केजरीवाल इस सीट से 2013 और 2015 में चुनाव जीत चुके हैं और तीसरी बार मैदान में हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ सिविल लाइन्स में स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला। उनके खिलाफ भाजपा से सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

वोट डालने के बाद केजरीवाल ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि तीसरी बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। जनता चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। विकास को लेकर शुरू हुआ चुनाव प्रचार शाहीन बाग पर आकर खत्म हुआ।