महिला का ये वीडियो देख लोगो के छुटे पसीने, धधकते…

महिला को बिना करछी के हाथों से ही तेल में बैटर डालते देखा जा सकता है, इस दौरान महिला का हाथ भी जलता नहीं दिख रहा है।वीडियो को सोशल मीडिया पर फर्स्ट वी फीस्ट नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।इस तरह का खाना हमेशा ही लोगों की पसंद रहा है। हालांकि महिला कि दुकान पर इतनी भीड़ इसलिए नहीं लगी कि वो तलकर खाना बना रही हैं, बल्कि इसलिए लगी हुई है क्योंकि वह बिना किसी करछी की मदद से खाना तल रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को खौलते तेल में बिना किसी करछी की मदद से खाना बनाते हुए देखा जा सकता है।  इस वीडियो को सबसे पहले टिकटॉक पर पोस्ट किया गया था लेकिन बाद में ये अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी वायरल होने लगा। लोगों को महिला का खाना बनाने का ये अनोखा अंदाज खूब पसंद आ रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कढ़ाई में धधकते तेल में कुछ तल रही है।

जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘यह कहती हैं कि करछी सिर्फ लूजर्स के लिए हैं।’ इस वीडियो को अब तक 23.7 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को 600 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि बहुत से लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया है। लोग कमेंट करते हुए इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।जहां कुछ लोग इसे लेकर हैरानी जता रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इसके पीछे भी विज्ञान छिपा हुआ है। हालांकि इस तरह की तकनीक कोई नई नहीं है बल्कि हमारे देश भारत में कई जगह इसका इस्तेमाल होता है।