विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज इस राशी के जातको के लिए रहेगा विशेष, देखे अपना राशिफल

मेष राशि

विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। वाचन एवं लेखन में अभिरुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि

दूर बसनेवाले स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ के संदेश व्यवहार से आपको लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। हो सके तो प्रवास टालें। पानी या अन्य तरल पदार्थ भयानक साबित हो सकते हैं।

कर्क राशि

कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई- बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा।

सिंह राशि

आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में दिन व्यतीत होगा।

कन्या राशि

वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा।

तुला राशि

आपको किसी भी नए काम का आरंभ नहीं करने की सलाह है। अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रण में रखें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है जिससे आपको नुकसान हो सकता है। दोस्त के रुप में छिपे हुए आपके शत्रुओं से सावधान रहें।

वृश्चिक राशि

आप आज के दिन को पूरी तरह से आमोद प्रमोद में बिताना पसंद करेगें। अपने दैनिक कार्यों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकाल सकेंगे। मित्रों के बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा और प्रवास पर जा सकते हैं।

धनु राशि

आपका आज का दिन शुभ साबित होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी। कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

मकर राशि

आज आप मानसिक रुप से काफी अशांत और असमंजस में रहेंगे। आप कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे जिससे तनावमुक्त रहेगें। भाग्य आज आपके साथ नहीं रहेगा जिससे आपको काफी निराशा का अनुभव होगा।

कुंभ राशि

सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्थावर संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखें। सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी में महिलाएं खर्च करेगीं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

आज का दिन महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ है। विचारों में दृढ़ता रहेगी, कार्य अच्छी तरह से पूरे होंगे। सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। दोस्तों या परिवारजनों के साथ किसी प्रवास पर जा सकते हैं।