दही का इस्तेमाल करने से मिलता है ये बड़ा लाभ

दही को कैल्शियम का पावर हाउस माना जाता है। ताजा, मलाईदार और घर का बना एक कटोरी दही सबसे सरल भोजन में से एक है। यह उच्च गुणवत्ता वाली प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत है। आज आप जानेगे दही खाने के फायदे, उपयोग और दही के नुकसान के बारे में।

 

दही में कई तरह के पोषक तत्व मौजू होते है जो हमारे शरीर में कई तरह की ​कमी को दूर करते है और साथ ही कई तरह की बीमारियों को भी दूर करने में सहायक है।
दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है क्योंकि यह विटामिन और खनिजों का उत्कृष्ट स्रोत है। दही का स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य निखारने में भी महत्वपूर्ण स्थान है। दही में खनिज और कैलोरी की मात्रा उतनी ही पायी जाती है जितनी कि दूध में पायी जाती है, जिससे दही बनता है।

सुबह के समय दही खाने से इन समस्याओं से छुटकारा मिलता है। वही ये शरीर में पाचन क्रिया को सही रखता है और शरीर में एनर्जी देता है दही को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। दही का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को बहुत फायदा पहुंचता है।

दही से हम कई तरह की चीजें बना सकते है जैसे की दही का लस्सी बनाकर पीना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। दही में कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम तत्व पाए जाते है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दही में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है जो ज्यादा फैट भी नहीं होता है।