मक्के का सेवन करने से शरीर को मिलता है ये बड़ा लाभ

मक्के का सेवन करने से आप अनीमिया रोग से बच सकते हैं! इसकी बड़ी वहज विटामिन बी12 तथा फोलिक एसिड की कमी होना है। मक्‍का में दोनों की भरपूर मात्रा तो होती ही है, साथ ही इसमें आयरन भी काफी मात्रा में होता है। आयरन नई लाल रक्‍त कोशिकाओं के निर्माण में बेहद जरूरी होता है। आयरन की कमी भी अनीमिया की वजह से हो सकती है।

 

यह वजन बढाने में सहायक होता है। मक्‍का बेहद फायदेमंद होता है। कम वजन वाले लोगों को सही प्रकार से अपना वजन बढ़ाने के लिए अधिक मात्रा में कैलोरी का सेवन करना पड़ता है। मक्‍का में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी भी पर्याप्‍त मात्रा में होती है। तो अगर आपका वजन कम है, तो आपका मक्‍का का सेवन जरूर करना चाहिए।

ज्यादा वसायुक्‍त आहार से हमारे रक्‍त में बैड कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर बढ़ जाता है। इससे हमारे दिल की कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ता है तथा हमें दिल के रोग होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

स्‍वीट कॉर्न यानी मक्‍का में विटामिन सी, केरोटेनोइड्स और बायोफ्लेवोनॉयड काफी मात्रा में होता है, जो खून में कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा को कम करके रक्‍त प्रवाह को सुचारू बनाता है।

मक्का हमारी सेहत के लिए लाभदायक है। इससे सर्दियों में हर रोज सेवन करना चाहिए। मक्का सेहत का खजाना है। भुट्टे को पोषण के हिसाब से अच्छा माना जाता है। यह पकाने के बाद इसकी पौष्टिकता बढ जाती है।

पके हुए भुट्टे में पाया जाने वाला कैरोटीनायड विटामिन-ए का अच्छा स्रोत होता है। जो हमारी आंखों के लिए काफी लाभदायक होता है। चलिए आकपो बताते हैं मक्के के सेहत लाभों के बारे में.