N-95 मास्क के इस्तेमाल को लेकर केंद्र ने जारी किया ये बड़ा अलर्ट, कहा हो सकता है…

कोरोन का संक्रमण देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 लाख 18 हजार के पार पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 27 हजार के पार पहुंच गई है। भारत पूरी दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या प्रत्येक दिन बढ़ रही है।

उन्होंने पत्र में घर में बने प्रोटेक्टिव फेस एंड माउथ कवर के इस्तेमाल पर स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध एडवाइजरी का जिक्र भी किया। सरकार ने अप्रैल में यह एडवाइजरी जारी की थी।

इसमें कहा गया है कि फेस कवर को प्रतिदिन धोना और साफ करना चाहिए। फेस कवर के लिए किसी भी उपयोग किए हुए सूती कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फेस कवर बनाने से पहले कपड़े को पांच मिनट तक उबले पानी में धोना चाहिए और फेस कवर बनाने से पहले उसे अच्छी तरह सुखा लेना चाहिए।

केंद्र सरकार ने वॉल्व वाले N-95 मास्क के इस्तेमाल को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट किया है। केंद्र ने पत्र लिखते हुए कहा है कि वॉल्व वाले N-95 मास्क कोरोना वायरस को फैलने से नहीं रोकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इनसे बेहतर ट्रिपल लेयर मास्क होते हैं, जिन्हें WHO ने भी ज्यादा सुरक्षित बताया है। साथ ही घर पर सूती कपड़े से बने फेस कवर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।