अमेरिका के लिए खतरा बना ये देश, मिसाइलों को किया तैनात

साथ ही साथ अमेरिकी प्रशासन इन सभी हथियारों पर नियंत्रण रखने के लिए चाइना और रूस के साथ एक नई डील भी साइन करने के बारे में सोच रहा हैं।

 

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि हम कोई नए हथियार नहीं बनाने वाले हैं, परंतु यदि चीन और रूस इससे नकारा तो उनके पास यह विकल्प उपलब्ध होगा।

अमेरिका ने रूस और चीन इन दोनों देशों पर हल्के परमाणु परीक्षण का आरोप लगाया था,परन्तु इन दोनों देशों ने इसे मानने से इंकार कर दिया। आपको बता दे कि अमेरिका के पास लगभग 3800 परमाणु हथियार उपलब्ध हैं.

जिससे वह पूरी दुनिया को कई बार अंत कर सकता हैं और इन सभी हथियारों को ले जाने के लिए 800 मिसाइल अमेरिका के पास तैनात हैं जो सेकेंडों में किसी भी शहर का अंत कर देगा।

रूस पर नजर रखने के लिए अमेरिका ने 150 परमाणु बम को यूरोप में तैनात करके रखा हैं। अमेरिका ने अपने 1750 परमाणु बम को बमवर्षक विमानों और मिसाइलों में तैनात कर रखा हैं।

अमेरिकी प्रशासन अब परमाणु बम का परीक्षण करने के लिए तैयारी कर रहा हैं। 1992 में अमेरिका ने अंतिम बार परमाणु टेस्ट किया था। अमेरिका अब 28 सालो के बाद रूस और चीन से होने वाले खतरे को देखते हुए परमाणु बम का परीक्षण करने के बारे में सोच रहा हैं।

अमेरिका के द्वारा इस परीक्षण को लेकर केवल और केवल एक ही मकसद हैं हथियार की विश्वसनीयता को जानना और साथ ही आधुनिक डिजाइन का हथियार बनाना।