चोरी-चोरी चीन रच रहा ऐसी साजिश सीधे अमेरिका तक… ताइवान को भी दे रहा घातक…

चीनी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की न्यूक्लियर फोर्स DF-31A  मिसाइल के साथ युद्धाभ्यास कर रही है। यह युद्धाभ्यास किस जगह हो रहा है इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह परमाणु मिसाइल चीन से सीधे अमेरिका तक मार कर सकती है। ताइवान को अमेरिका इस समय घातक हथियार दे रहा है जिसकी वजह से चीन और अमेरिका में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

अमेरिका को चीन की सीधी चेतावनी

दक्षिण चीन सागर से लगे जेजियांग प्राविंस के हयान में चीन की यह मिसाइल टेस्टिंग साइट है। इसी स्थान पर चीन की रॉकेट फोर्स और न्यूक्लियर फोर्स मिलकर हमले की तैयारियों में लगी हैं। जानकारों का कहना है कि चीन की इस तैयारियों के जरिए अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को चेतावनी देना चाहता है, ड्रैगन ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि इस वह पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है। चीन को उससे सैन्य ताकत में कमजोर देश भी उसको आखें दिखा रहे हैं।

मलेशिया ने हाल ही में दक्षिण चीन सागर में चीन के 6 जहाजों को जब्त लिया था। मलेशिया का आरोप है कि चीनी जहाज अवैध रूप से जलीय सीमा पार किए थे। इन जहाजों पर सवार 60 चीनी मछुआरों को भी मलेशिया ने हिरासत में ले लिया था। मलेशिया के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी। मलेशिया की तरफ से कहा गया था उसकी सेना के चेतावनी देने के बावजूद समुद्री सीमा से बाहर नहीं जाने पर यह कार्रवाई की गई।