तांत्रिक ने महिला के साथ किया ये काम, जानकर लोग हुए हैरान

बताया जा रहा है कि तांत्रिक से लड़की के पिता की दोस्ती थी। वह अकसर उसके घर कर्मकांड करने आता था। बताते चलें कि लड़की अपने पिता की गैर मौजूदगी में अकेले ही घर पर रहती थी।

 

उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है। तांत्रिक ने लड़की से शादी की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई। तांत्रिक पहले से शादीशुदा है। वह चार बच्चों का बाप बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष कासिमाबाद बलवान सिंह ने बताया कि तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तांत्रिक पर धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

किशोरी ने अपने पिता के साथ कासिमाबाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक लड़की और तांत्रिक की आंख वक्त के साथ चार हो गई और दोनों एक-दूसरे से प्यार रकपने लगे। लड़की को तांत्रिक ने शादी करने का भरोसा दिया था।

इस दौरान वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन शादी का भरोसा टूटते देख लड़की ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया । किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

गाजीपुर में एक तांत्रिक की करतूत सामने आई है। मामला कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक किशोरी ने बहादुरगंज के रहने वाले एक तांत्रिक पर आरोप लगाया है कि वह लगातार प्रेम का झांसा देकर पिछले छह महीने से उसके साथ दुष्कर्म का रहा था।