लाल निशाना पर देखने को मिले सोने-चांदी के दाम, जानिये आज का रेट

चार दिन में यह पहला मौका है जब Gold की कीमत लाल निशाना दर्शा रही है। सोमवार को MCX पर June gold futures में 0.22% फीसदी की कमी रही और यह 46,425 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। पिछले 3 दिनों में सोना 1,300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। बीते करीब एक साल में Gold ने निवेशकों को 40 फीसदी का मुनाफा दिया है।

बहरहाल, सोमवार को ग्लोबल मार्केट में भी सोना सस्ता हुआ। Spot gold 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ $1,722.49 प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में Platinum 0.8 फीसदी महंगी होकर $766.04 में बिकी। वहीं चांदी $15.24 प्रति किलो रही।