राष्ट्रपति ने अरविंद केजरीवाल को दिया ये, कहा जनता के लिए

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ छह अन्य मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम मंत्रीपद की शपथ लेंगे।

 

एक अन्य नोटिफिकेशन राष्ट्रपति ने अरविंद केजरीवाल का दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से मंत्रिपरिषद सहित इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है।

एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री नियुक्त केजरीवाल की सिफारिश पर 6 विधायकों को दिल्ली सरकार में मंत्री पद पर नियुक्त किया है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 सीटों में से 62 पर जीत दर्ज की थी।