कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे के बारे में जानकारी देने वाले को मिलेगा ये बड़ा इनाम, हो जाए तैयार

बताया जा रहा है कि विकास दुबे के इस साथी, दयाशंकर के एक पांव में गोली लगी हुई है इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसने पुलिस को बताया कि सारी जानकारी उन्हें फोन के जरिये ही मिली थी। ​दयाशंकर ने बताया कि विकास दुबे ने हमें फोन करके बुलाया गया था।

 

दयाशंकर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ा लीड माना जा रहा है। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस की छानबीन सही दिशा में जा रही है। फोन कॉल्स के जरिये पुलिस जिस तरह से सारी जान​कारियां इकट्ठा कर रही हैं, उस दिशा में पुलिस आगे अपनी कार्रवाई को और भी तेज करने के मूड में है।

बता दें कि विकास दुबे कानपुर शूटआउट के बाद से ही फरार है। उत्तर प्रदेश की पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी रही है। उसके खिलाफ 50 हजार का इनाम भी जारी किया गया है। कानपुर मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों की मौत के जिम्मेदार कुख्यात अपराधी विकास दुबे की जानकारी जो देगा, उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बॉर्डर से सटे सातों जिलों में विशेष अलर्ट किया गया है। विकास के परिवार के लोगों समेत करीब 500 करीबियों के मोबाइल फोन पुलिस ने सर्विलांस पर ले रखे हैं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ी मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद राज्य सरकार और पुलिस विभाग हरकत में आ गए हैं। साथ ही इस घटना के लिए जिम्मेदार कुख्यात अपराधी विकास दुबे के बारे में जानकारी देने पर पुलिस ने इनाम भी रखा है।

गैंगस्टर विकास दुबे मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिली है। विकास दुबे का एक साथी दयाशंकर, जो उस दिन एनकाउंटर के दौरान मौके पर मौजूद था, अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उसके करीबी पुलिसकर्मियों की भी निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही विकास के ऊपर इनाम की राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है।

बता दें कि घटना के बाद ही मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे फरार है। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में यूपी पुलिस भी छापेमारी कर रही है।