उत्तराखंड सरकार ने लिया एक बड़ा फैसला, इस वजह से आधी रात में किया 20 IPS अधिकारियों का तबादला
September 5, 2021
उत्तराखंड सरकार ने देर रात 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है। आईजी स्तर से लेकर पुलिस कप्तान स्तर के कई अधिकारी बदले गए है। देर रात शासन की ओर से ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई।
आईजी अमित कुमार सिन्हा को निदेशक सतर्कता का पदभार सौंपा गया है। आईजी एपी अंशुमन को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक बनाया गया है।डीआईजी नीलेश आनंद भरणे को डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र का पदभार सौंपा गया है।
डीआईजी करण सिंह नगन्याल को पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन का पदभार सौंपा गया है। आईपीएस जन्मेजय खंडूरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का पदभार मिला है। आईपीएस बरिंदर जीत सिंह को सेनानायक आईआरबी द्वितीय का पदभार सौंपा गया है।
2021-09-05