Hero Honda की पांच ऐसी बाइक्स जो आज भी है लोगो की पहली पसंद

ये बात उन दिनों की है जब Hero और Honda एक साथ मिलकर भारत में बाइक्स बनाते थे। Hero Honda ने भारत में कई अच्छे मॉडल्स को पेश किया और लोगों ने भी उन्हें खूब पसंद किया। यहां हम आपको पांच ऐसी बाइक्स के बता रहे हैं जिन्होंने अपने दौर में लोगों के दिलों पर राज किया।

जब भारत में Hero Honda ने CBZ को लॉन्च किया था तब लोगों ने इसे हाथों -हाथ लिया। बाइक की सबसे बड़ी खूबी इसका स्टाइल था। कंपनी ने इस बाइक को साल 1999 में लॉन्च किया था। इसमें 156.8cc का इंजन था, जो 12.8 Bhp का पावर और 12.45 Nm टॉर्क जनरेट करता था। इसमें 5-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया था।

Ambition को खास तौर पर यूथ को ध्यान में रखते हुए साल 2002 में लॉन्च किया गया था। इसमें 133cc का इंजन था, जो 11 Bhp का पावर और 10.5 Nm टॉर्क जनरेट करता था। इसमें भी 5-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया था। बाइक का डिजाइन आकर्षित था और यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक थी जो उस जमाने में 135cc इंजन के साथ आई थी, उस समय 150cc इंजन काफी पॉपुलर थे।

150cc सेगमेंट में हीरो होंडा ने Hunk को साल 2007 में लॉन्च किया गया था। इसमें 14.4 Bhp पावर वाला 149.2cc का इंजन था। कंपनी ने इसका नाम हंग इसलिए रखा था क्योंकि इसका डिजाइन काफी मस्क्युलर था। इस बाइक में फ्रंट व्हील डिस्क ब्रेक की सुविधा थी।