फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर सलमान खान ने किया ये बड़ा खुलासा , बताया रिलीज डेट

सलमान खान और कटरीना कैफ के फैन्स के लिए उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ से जुड़ा बड़ा अपडेट है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कटरीना कैफ और सलमान खान वीडियो क्लिप शेयर करके फैन्स को खुशखबरी दी है।

उन्होंने बताया है कि फिल्म 21 अप्रैल 2023 ईद पर रिलीज होगी। मूवी हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में थिएटर्स में रिलीज होगी। वीडियो क्लिप के साथ सलमान और कटरीना ने अपने फैन्स के लिए अलग-अलग मैसेज लिखे हैं। साथ ही ऐसा लग रहा है कि मिसेज विकी कौशल फिल्म में ऐक्शन सीन्स करती दिखाई देंगी।

कटरीना ने जो क्लिप शेयर की है उसके साथ लिखा है, टाइगर और जोया फिर से वापस आ रहे हैं। 2023 की ईद पर सिनेमाघरों में। टाइगर 3 हिंदी, तमिल और तेलुगु में आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 21 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है। सलमान खान ने लिखा है, हम सब अपना-अपना खयाल रखें। 2023 ईद को टाइगर 3 सिर्फ बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।

क्लिप में कटरीना कुछ लड़कों के साथ इंटेंस फाइट सीन देती नजर आ रही हैं। उनके हाथ में चाकू जैसा कोई हथियार भी है। पास में सलमान खान सोते दिख रहे हैं। कटरीना उन्हें आकर जगाती हैं और बोलती हैं, आपकी बारी। पूछती हैं, रेडी? इस पर सलमान बोलते हैं, टाइगर हमेशा रेडी रहता है।