बेटी रिद्धिमा नहीं कर पाएंगी पिता के अंतिम दर्शन, जानिए क्या है वजह

रिद्धिमा के अनुरोध पर दिल्ली पुलिस ने राहत देते हुए ऋषि कपूर की बेटी के परिवार के 5 लोगों के लिए पास जारी किया है, जिससे वे मुंबई जा सकें। इनमें ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा भी हैं।

 

मूवमेंट पास मिलने के बाद परिवार अभी तय नहीं कर पाया है कि बेटी रिद्धिमा परिवार के 4 सदस्यों के साथ मुंबई जाने के लिए कब रवाना होंगी।मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के चंदनवाड़ी में अंतिम सफर शुरू हो गया है।

कुछ ही देर में उनक पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो जायेगा। बॉलीवड एक्टर रणबीर कपूर के बहन रिद्धिमा साहनी कपूर अपने पापा ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगी, क्योंकि उनका दिल्ली से आज सड़क मार्ग के जरिये दिल्ली से मुंबई जाने का कार्यक्रम रद हो गया है।

ऐसे में वह शुक्रवार सुबह ही परिवार के साथ मुंबई के लिए रवाना हो पायेंगीं। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है कि वह शुक्रवार सुबह रवाना होंगी या किसी और समय।