धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सामने आया ये बड़ा सच, 2024 में होने वाले चुनाव में…

धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद। शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।’

 

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी के रिटायरमेंट पर ट्वीट किया, ‘महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं, लेकिन बाकी किसी से नहीं।

उनकी बाधाओं से लड़ने और क्रिकेट में टीम का नेतृत्व करने की जो क्षमता रही है, उसकी जरूरत सार्वजनिक जीवन में है। उन्हें 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।’

अपनी लाजवाब कप्तानी और फिनिशिंग के हुनर से महानतम क्रिकेटरों में शुमार दो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया था। हालांकि, वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलेंगे जो 19 सितंबर से यूएई में आयोजित की जा रही है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शनिवार शाम रिटायरमेंट का ऐलान किए जाने के बाद बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रतिक्रिया दी है। स्वामी ने मांग की है कि महेंद्र सिंह धोनी को साल 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।