चेहरे के मुंहासे को दूर के लिए अपनाएं ये आसान सा तरीका

यह एक ऐसी उम्र होती है जिसमें लड़कियां कईं तरह के बाहरी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। जिसके कारण चेहरे का रंग और निखार खत्म होता जाता है। इसके लिए आप टोनर लगाएं। बाजारी की जगह आप नेचुरल टोनर लगाएं। इसके लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

 

बहुत बार ऐसा देखा गया है कि लड़कियां सनस्क्रीन नहीं लगाती है। लेकिन टीनएज में आपको सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करनी चाहिए। इसलिए अगर आप कहीं बाहर जा रही हैं .

तो सनस्क्रीन लगाकर जाएं इससे एक तो आपकी स्किन धूप में खराब नहीं होगी और ना ही टैनिंग होगी। इसलिए सर्दी हो या फिर गर्मी बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाकर जाएं।

टीनएज एक ऐसा समय जब लड़कियों की स्किन पर एक्ने और मुंहासे अकसर हो जाते हैं। ऐसी समस्या से हर एक लड़की गुजरती है। दरअसल यह एक ऐसी उम्र होती है जब हार्मोंस में बदलाव आने लगता है।

इसके कारण चेहरे पर कईं तरह की समस्या देखने को मिलती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए लड़कियां कईं तरह के प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आपको टीनएज में अपनी स्किन की कैसे देखभाल करनी चाहिए ताकि आगे जाकर आपकी स्किन ग्लोइंग रह सके।