‘बालिका वधु’ में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का हुआ निधन, जानकर लोग हुए हैरान

तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी साल 2020 से पहले अस्वस्थ होने के बावजूद स्क्रीन पर सक्रिय थीं। वह आखिरी बार ओटीटी-रिलीज एंथोलॉजी फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ के जोया अख्तर के सेगमेंट में देखी गई थीं।

सुरेखा सीकरी को फिल्म ‘बधाई हो’ में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया। वो नेशनल फिल्म अवॉर्ड स्वीकार करने के लिए व्हीलचेयर पर आई थीं। दर्शकों ने खड़े होकर और तालियों की गड़गड़हाट के साथ उनका स्वागत किया था।

सुरेखा सीकरी के मैनेजर ने इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम को इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि आज सुबह हार्ट अटैक की वजह से अभिनेत्री का निधन हो गया। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। उनके साथ उनका परिवार मौजूद था।

बालिका वधु’ सहित कई टीवी सीरियल्स और ‘बधाई हो’ फिल्म में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। साल 2020 में उन्हें दूसरी बार स्ट्रोक आया था, जिसके बाद से वो स्वास्थ्य संबंधी कई परिशानियों से जूझ रही थीं। 2018 में उन्हें पहला ब्रेन स्ट्रोक हुआ था।