कोरोना वायरस के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने पीएम मोदी को भी छोड़ा पीछे, कर्मचारियों के साथ किया ये…

दिल्ली सरकार कोरोना वायरस के मद्देनजर बंद किए गए स्थानों पर कार्य करने वाले संविदा कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों व मेहमान शिक्षकों को वेतन देगी। मनीष सिसोदिया ने अपने शुक्रवार को अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर यह जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त दिल्ली सरकार के भीतर आने वाले सभी गैरजरूरी दफ्तर व सेवाओं को भी 31 मार्च 2020 तक के लिए बंद कर दिया गया है। केवल महत्वपूर्ण पब्लिक डीलिंग वाली गतिविधियां ही चालू रहेंगी। गैरजरूरी केटेगरी में आने वाले सभी स्टाफ को घर से कार्य करने के लिए बोला गया है।

इससे पहले कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली के सभी बाजार (थोक एवं खुदरा बाजार) को तीन दिनों तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की एक मीटिंग लिया गया। संगठन के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के सारे बाजार शुक्रवार 21 मार्च से सोमवार 23 मार्च तक तक बंद रहेंगे। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के कारण सभी माल को 31 मार्च 2020 तक के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। माल में स्थित ग्रोसरी, फार्मेसी व सब्जी की दुकानें खुली रह सकती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक एकाउंट से शुक्रवार को ट्वीट कर इस निर्णय की जानकारी दी है।