दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, भाजपा को कहा ऐसा…

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर कटाक्ष किया है।

एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले बच्चों के मन में बचपन से ही नफरत का बीज बो दिया जाता है जो आगे चलकर संप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ता है। दिग्विजय सिंह का यह बयान तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रह है।

भोपाल में 19 विपक्षी दलों ने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ धरने का आयोजन किया था। इस धरने में दिग्विजय ने सिलसिलेवार अलग-अलग मुद्दों पर भाजपा और आरएसएस को चुनौती दी । उन्होंने कहा कि यह सही वक्त है जब भाजपा और आरएसएस की विचारधारा से लड़ने के लिए सभी दलों को एक मंच पर आना होगा।

दिग्विजय सिंह ने दंगों के लिए सरस्वति शिशु मंदिर को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बचपन से सरस्वति शिशु मंदिर से ये लोगों के दिल और दिमाग में दूसरे धर्मों के खिलाफ नफरत का बीज बोते हैं। यही नफरत का बीच आगे चलकर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ता है। धार्मिक उन्माद फैलाता है और देश में दंगे फसाद होते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यही बात हर धर्म कहता है। हमारे हर व्यक्ति को आस्था के अनुसार धर्म को अपनाने का अधिकार संविधान ने दिया है।