यूपी मे आचार संहिता लगने से पहले हो सकता है ऐसा, तैयारियां जोरों पर…

सूबे में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। कभी भी चुनाव की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। आचार संहिता लगने के बाद विकास के नए कार्यों पर ब्रेक लग जाएगी। इसलिए विकास कार्यों से जुड़े अधिकांश विभाग चाहतें हैं कि प्रस्तावित योजनाओं पर काम शुरू हो जाए।

कम से कम उनके टेंडर की प्रक्रिया तो पूरी हो जाए, जिससे कार्य शुरू करने में आचार संहिता आड़े न आए। साफ है कि आचार संहिता लगने से पहले नगर निगम, लोक निर्माण, विकास प्राधिकरण सहित कई विभागों ने अपनी योजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास और टेंडर की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है।

शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों की बात करें तो नगर निगम कई योजनाओं को आचार संहिता से पहले अमली जामा पहना सकता है। इसमें आगरा स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के भी शामिल हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में लोक निर्माण बड़े पैमाने पर सड़कों के काम शुरू करने की तैयारी में हैं। इनमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के काम हैं तो वहीं यमुना पर बन रहे पैंटून पुलों के भी लोकार्पण की योजना है। विकास प्राधिकरण जोनल पार्क के कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने में लगा है।