शादी के लिए मोटी लड़कियों की पसंद के चलते यहां कम उम्र में किया जाता है ऐसा काम

आजकल शादी के लिए लोग अच्छी और सुंदर लड़की की तलाश करते है। और लड़किया भी शादी के लिए पतली होने के व्यायाम से लेकर क्या-क्या नहीं करती हैं। लेकिन, साउथ अफ्रीका के केपटाउन में लोग दुबली-पतली लड़कियों की जगह मोटी लड़कियों से शादी करना पसंद करते हैं।

उन्हें कम उम्र से ही चर्बी वाला खाना खिलाया जाता है। दरअसल, यहां एक परंपरा है लेबलॉह। इस परंपरा की मान्यता है कि अगर लड़की मोटी होगी तो उसकी शादी जल्दी होगी और उसे अच्छा और सुयोग्य वर मिलेगा। इसीलिए यहां लड़कियों को मोटा बनाने के लिए तरह-तरह की तरीके अपनाए जाते हैं।

लड़कियों को भूख ना भी हो तब भी उन्हें जबरदस्ती ठूंस-ठूंस कर खिलाया जाता है। लोगों का यहां तक मानना है कि लड़की जितनी मोटी होगी उसके और पति के बीच प्यार उतना ज्यादा बढेगा। यही कारण है कि यहां दुबली-पतली लड़कियां देखने को नहीं मिलेंगी।