निर्भया के सभी दोषियों के शव का हुआ…लाए गए…

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के चारों दोषियों को शुक्रवार सुबह ठीक 5.30 बजे फांसी दे दी गई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्भया की मां ने कहा कि आखिरकार उनकी बेटी को इंसाफ मिल गया है।

निर्भया के सभी दोषियों के शव पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल लाए गए। उल्लेखनीय है कि निर्भया के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में शुक्रवार की सुबह चार दोषियों फांसी की सजा दी गई।

उन्होंने कहा कि यह न्याय देश की बच्चियों को मिला है और यह भारत की बेटियों के लिए उम्मीद की नई किरण है। अक्षय, पवन, विनय और मुकेश दुष्कर्म में शामिल उन छह लोगों में से थे.

जिन्होंने साल 2012 में दिसंबर की सर्द रात में राष्ट्रीय राजधानी में एक चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा (निर्भया) के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। बाद में दोषी छात्रा और उसके मित्र को सड़क किनारे छोड़कर चले गए थे। छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

मामले के एक दोषी राम सिंह ने जेल में खुदकुशी कर ली थी और दूसरे दोषी नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेजा गया था। वहीं अन्य चार को आज शुक्रवार को फांसी दे दी गई है।