भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुशीनगर से सांसद विजय दुबे ने कहा है कि पाकिस्तान कुशीनगर जनपद सहित नेपाल सीमा से सटे भारत के अन्य जिलों में कोरोना का संक्रमण फैलाने की सजिश रच सकता है। सांसद विजय दुबे ने से कहा, “नेपाल सीमा कुशीनगर जिले से सटी हुई है। यहां के हरिहरपुर, नारायनपुर, मरिचहवा आदि गांवों की पगडंडी के सहारे कुशीनगर आया जा सकता है। नेपाल का एक गांव सुस्ता और परसा के जंगल भी यहां से लगे हैं।
उन्होंने आगे कहा, “जालिम मुखिया के संरक्षण में जो 40 लोग क्वारंटीन कराए गए हैं, वे नेपाल के नहीं हैं, बाहरी हैं। इन्हीं के जरिए वह हमारे यहां संक्रमण फैलाने का कुचक्र रच सकता है। नेपाल की सीमा चीन और भारत से लगी हुई है। इस कारण इससे खतरा लग रहा है। उधर, जालिम मुखिया ने 40 लोगों को अपनी मस्जिद में एहतियात के तौर पर रोका है। मुझे अशंका है कि वे लोग भारत में घुस कर कोरोना फैला सकते हैं।”
दुबे ने अंदेशा जताते हुए कहा, “इन्हीं पगडंडियों के रास्ते संक्रमण फैलाया जा सकता है। नेपाल देश के पारसा जिले के सेरवा थाना के जालिम मुखिया के संरक्षण में कोरोना संदिग्ध एकत्र भी किए गए हैं।”
उ