कोरोना संकट की घड़ी में प्रवासी मजदूरों के लिए फ़रिश्ता बनी कांग्रेस पार्टी, करेंगी ये बड़ा काम…

देश में महामारी कोरोना वायरस की महामारी के बढ़ते कहर के चलते आज से तीसरे चरण का लॉकडाउन शुरू हो गया है कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा ये घोषणा की गई है कि, प्रत्येक राज्य की कांग्रेस कमेटी प्रत्येक जरूरतमंद श्रमिक और प्रवासी मजदूर की रेल यात्रा के लिए लागत वहन करेगी और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाएगी। श्रमिक व कामगार देश की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी मेहनत और कुर्बानी राष्ट्र निर्माण की नींव है।

इस दौरान सोनिया गांधी द्वारा ये बात भी कही गई है कि, देश और सरकार का कर्तव्य क्या है? आज भी लाखों श्रमिक व कामगार पूरे देश के अलग अलग कोनों से घर वापस जाना चाहते हैं, पर न साधन है और न पैसा। दुख की बात यह है कि, भारत सरकार व रेल मंत्रालय इन मेहनतकशों से मुश्किल की इस घड़ी में रेल यात्रा का किराया वसूल रहे हैं।