कनिका कपूर को लेकर सामने आया ये बड़ा सच, कहा पार्टी में शामिल होने के बाद…

लखनऊ पुलिस मुंबई बेस्ड एंटरप्रिन्योर ओजस देसाई की तलाश कर रही है। दरअसल, कनिका कपूर के साथ इस पार्टी में ओजस देसाई भी शामिल थे, लेकिन कनिका के कोरोना पॉजिटिव खबर के बाद से ही वह गायब चल रहे हैं।

 

पुलिस लगातार उन्हें ढूढ़ने की कोशिश कर रही है। बता दें कि कनिका से मिलने वाले 162 लोगों में से 63 लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है।

वहीं कनिका कपूर की लापरवाही से देश गुस्से में है। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए कनिका की आलोचना कर रहे हैं। जबकि कनिका ने इंस्टाग्राम पर जारी एक बयान में कहा था, ”मुझे पिछले 4 दिनों के दौरान ही फ्लू के लक्षण हुए।

मैंने अपना परीक्षण कराया और कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई। मैं और मेरा परिवार बाकी दुनिया से पूरी तरह अलग है और चिकित्सकों की सलाह ले रहे हैं।”

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाली पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी सिंगर कनिका कपूर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से ही कनिका से मिलने वाले लोगों की लिस्ट बनाकर उन्हें खोजने का काम किया जा रहा है।

कनिका अभी डॉक्टरों की देख-रेख में हैं। उन्हें लखनऊ के अस्पताल के आइसोलेशन में रखा गया है। लंदन से लौटने के बाद कनिका ने पार्टियां की थी।