सुशांत की मौत को लेकर मुंबई पुलिस पर उठे ये बड़ा सवाल, उद्धव ठाकरे ने कहा केस को…

इस दौरान बिहार पुलिस के अफसरों से जब मीडिया के कुछ लोगों ने बात करने का प्रयास किया तो मुंबई पुलिस के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया।

 

मीडिया के तमाम कैमरों के बीच मुंबई पुलिस के अफसर बिहार पुलिस के अधिकारियों को वैन में बैठाकर कहीं लेकर चले गए। इसका वीडियो सामने आया तो बिहार के वरिष्ठ पुलिस अफसरों से लेकर आम लोगों तक ने मुंबई पुलिस के रवैये पर सवाल उठा दिए।

मेरी अपील है कि इस मुकदमे को महाराष्ट्र और बिहार के बीच झगड़े की वजह ना बनाया जाए।’ बता दें आपको कि ये पूरा विवाद बिहार पुलिस की उस कार्रवाई के नाम पर शुरू हुआ.

जिसके लिए उसने मुंबई पुलिस के अफसरो से मदद मांगी थी। बिहार पुलिस के अधिकारी शुक्रवार शाम को जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे थे।

उद्धव ठाकरे ने हो रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच सफाई देते हुए मुंबई पुलिस का समर्थन किया है। उद्धव ने कहा है, ‘मुंबई पुलिस बेकार नहीं है। अगर किसी के पास सबूत हैं तो उसे हमारे पास पहुंचा सकता है। हम उसके आधार पर आरोपियों से पूछताछ करेंगे और जो भी दोषी होगा उसे सजा भी देंगे।

उद्धव ठाकरे ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर केस को लेकर अगर बिहार पुलिस के पास कुछ सबूत हैं तो उसे वह हमें दे सकते हैं। हम आरोपियों से पूछताछ करेंगे और दोषी को सजा भी दिलाएंगे।

बिहार के अफसरों को मीडिया से बात ना करने देने के बाद मुंबई पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने खुद हस्तक्षेप किया है।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में जांच करने मुंबई गई बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस के अफसरों की अभद्रता का मामला राजनीतिक रूप ले चुका है