रक्षा बंधन को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर, 3 अगस्त को…

इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान योग के साथ ही सूर्य शनि के समसप्तक योग, प्रीति योग, सोमवती पूर्णिमा, मकर का चंद्रमा श्रवण नक्षत्र उत्तराषाढा नक्षत्र सोमवार को रहेगा।

इससे पहले तिथि वार और नक्षत्र का यह संयोग सन्‌ 1991 में बना था। इन संयोगों से कृषि क्षेत्र के लिए विशेष फलदायी योग बन रहा है। रक्षाबंधन से पहले 2 अगस्त को रात्रि 8 बजकर 43 मिनट से 3 अगस्त को सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक भद्रा रहेगी।

इसके साथ ही शाम 7 बजकर 49 मिनट से दीर्घायु कारक आयुष्मान योग भी लग जाएगा। रक्षाबंधन का व्रत करने वाले लोगों को सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद वेदोक्त विधि से पित्र तर्पण और ऋषि पूजन भी करना चाहिए।

रक्षा बंधन 2020 का मुहूर्त,राखी बांधने का मुहूर्त : 09:27:30 से 21:11:21 तक।अवधि : 11 घंटे 43 मिनट। रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त : 13:45:16 से 16:23:16 तक। रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त : 19:01:15 से 21:11:21 तक।

सावन की पूर्णिमा पर 29 साल बाद अंतिम सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व कई शुभ योग व नक्षत्रों के संयोग में 3 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भाइयों की कलाई पर बहनें राखी बांधती है।

इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि व दीर्घायु आयुष्मान योग बन रहा है। साथ ही इस बार भद्रा और ग्रहण का भी रक्षाबंधन पर कोई साया नहीं है।