अमेरिका व ईरान को लेकर इस देश ने किया ये बड़ा दावा, कहा अगले महीने तो…

रूस के सांसद व्लादिमीर दिजाबारोव ने संसद में ये बयान ईरान के अमेरिका के विरू़द्ध की गई कार्रवाई के बाद दिया। दिजाबारोव ने बताया कि अमेरिका और ईरान का एक दूसरे के विरू़द्ध हमला युद्ध का संकेत है।

 

अमेरिका अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया तो परमाणु हमला हो सकता है। रूस ने संयुक्त राष्ट्र संघ से मध्य पूर्व के क्षेत्र में शांति बनाने के लिए दोनों देशों के बीच हस्तक्षेप कर तनाव कम करने की अपील की है।

ईरान के ईराक में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद हिंदुस्तान सहित विश्व के कई देशों ने अपने नागरिकों को इन क्षेत्रों में यात्रा करने पर एडवाइजरी जारी की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर लोगों से बिना काम ईराक ना जाने सलाह दी है। साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बातचीत कर हालात का जायजा लिया है।

इस हमले के बाद कई देशों ने अपने नागरिकों को अलर्ट रहने को कहा है। संयुक्त अरब अमीरात के ऊर्जा मंत्री सुहैल अल मजरूई ने बताया कि तेल की फिलहाल कोई मुश्किल नहीं है। मजरूई ने बताया कि अभी युद्ध की स्थिति नहीं है। हम तनाव कम होने की आशा कर रहे हैं। सभी संयम से काम लें, यही हम चाहते हैं।