आम्रपाली दुबे के बाद कोरोना की चपेट में आए भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ, वीडियो शेयर कर कही ये बात

होम क्वारंटीन होने के बाद भी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपने फैंस को निराश नहीं किया, बल्कि जिंदादिली का प्रमाण दिया है। दरअसल, निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो यमराज से संवाद करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के माध्यम से वो अपने फैंस का मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। निरहुआ का ये वीडियो काफी लोकप्रिय हो रहा है। निरहुआ ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है।

वो वीडियो में कहते हैं- “जिंदगी हमेशा इतना निडर हो कर जिये कि अगर यमराज भी सामने आएं तो आंखों में आंखें डाल कर पूछो- ‘नमस्कार यमराज चचा, अपन नंबर आ गइल का हो?’ फिर यमराज भी कहेगा- ‘हम तो मुर्दों को उठाते हैं, तुम तो अभी जिंदा हो बे!’

कोरोना संक्रमण की जद में आने के बाद भी निरहुआ के हौसले अभी भी काफी बुलंद हैं। वो कोरोना से डरे नहीं दिख रहे बल्कि उसका डट कर सामना कर रहे हैं। होम क्वारंटीन में रहने के बावजूद भी वो अपना और अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपना दमदार वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस का हौसला बढ़ाया है।

कोरोना संक्रमण की जद में आने के बाद भी निरहुआ के हौसले अभी भी काफी बुलंद हैं। वो कोरोना से डरे नहीं दिख रहे बल्कि उसका डट कर सामना कर रहे हैं।

होम क्वारंटीन में रहने के बावजूद भी वो अपना और अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपना दमदार वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस का हौसला बढ़ाया है।

कोरोना वायरस संक्रमण से हर कोई प्रभावित हो रहा है, तो वहीं, इसका असर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर भी दिखने लगा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और मोनालिसा के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। निरहुआ ने खुद अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी थी। इस वक्त निरहुआ होम क्वारंटीन में है।