कोरोना वायरस के चलते अमेरिका की हालात हुई खराब, जानिए बाकी देशो के हाल

दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका हुआ है। अमेरिका में रोज हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों की जान भी जा रही है।

 

पिछले चौबीस घंटे में 868 लोगों की जान चली गई। अब तक 66 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 11 लाख 46 हजार से ज्यादा संक्रमित हुए हैं।

फ्रांस में हालात नियंत्रण में नजर आ रहा है। पिछले चौबीस घंटे में 166 लोगों की मौत हुई है और मृतकों की संख्या 24,707 पर पहुंच गई है।

अगर पूरी दुनिया की बात करें तो इस महामारी ने अब तक 2,43,005 लोगों की जान ले ली है और 34 लाख 55 हजार से ज्यादा संक्रमित हुए हैं। 11 लाख से ज्यादा लोग अब तक पूरी तरह ठीक भी हुए हैं।

रूस में संक्रमण के 7,993 मामले सामने आए हैं। इस तरह वहां संक्रमित लोगों की तादाद 124,054 हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है, क्योंकि ना तो हर किसी का टेस्ट किया जा रहा है और जो टेस्ट हो भी रहें हैं, उनकी प्रमाणिकता 70 से 80 फीसद ही है। दक्षिण कोरिया में संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं।

सात हफ्ते के सख्त लॉकडाउन के बाद शनिवार को स्पेन के लोगों ने खुली हवा में सांस ली। नियमित व्यायाम के लिए बाहर निकले लोगों से ना केवल सड़कें गुलजार रहीं बल्कि मैड्रिड के समुद्र तटों पर भी काफी भीड़भाड़ देखी गई।

बता दें कि स्पेन में 14 मार्च से लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी। लॉकडाउन से छूट के बाद जहां हजारों लोग व्यायाम करने निकले वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सरकार ने जल्दबाजी में निर्णय लिया है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

कोरोना संक्रमण से दुनिया में अब तक 2,40,066 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमण के 3,373,602 मामले सामने आए हैं।

यूरोप में इटली के बाद कोरोना वायरस के ब्रिटेन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शनिवार को ब्रिटेन में मरने वालों का आंकड़ा 28 हजार को पार कर 28,131 पर पहुंच गई।

ब्रिटेन में अब तक 1,82,260 लोग संक्रमित हुए हैं। यूरोप में इससे ज्यादा सिर्फ इटली में ही 28,710 मौतें हुई हैं और 2,09,328 संक्रमित हुए हैं। इटली में अब धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हो रहा है और वहां अगले हफ्ते से पाबंदियों में कुछ रियायत भी दी जाने वाली है।