इस देश में हुआ हमला, धमाके पर घरों से निकल कर भागे लोग

अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। एक ओर दुनिया के तमाम देश कोरोना वायरस से परेशान है, वहीं लोग आतंक के खौफजदा है।

 

यहां के नागरिक आतंकियों से सुरक्षित नहीं है। इसका एक उदाहरण आज देखने को मिला जब शहर में लगातार चार बम ब्लास्ट हुए।

हालंकी जानमाल के नुकसान को लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है लेकिन एक के बाद एक ब्लास्ट से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

सुरक्षा अधिकारियों ने इन ब्लास्ट को लेकर जानकारी दी कि हमलावरों का लक्ष्य एनडीएस वाहन थे। धमाके काबुल के पीडी-4 क्षेत्र के अंतर्गत ताहिया मसकन इलाके में हुए।

गौरतलब है कि इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। इसी साल फरवरी में भी काबुल के पीडी-5 स्थित मार्शल फहीम मिलिट्री एकेडमी पर फिदायनी हमला हुआ था।

हमले में 5 मिलिट्री जवानों और दो स्थानीय लोगों की मौत हो गयी थी और कई घायल हुए थे। बता दें कि ये हमला उस वक्त हुआ था जब कर्मचारी और कैडेट एकेडमी जा रहे थे।

कोरोना संकट के बीच बड़े धमाकों की गूँज से देश सहम गया। मिली जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक के बाद एक लगातार चार बम धमाके हुए।

बम ब्लास्ट से डर कर लोग इधर उधर भागने लगे तो वहीं सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट पर हो गयी। ये चारों धमाके आज सुबह काबुल के पीडी-4 में ताहिया मस्कान क्षेत्र में हुए।