ऑफिस जाने तक खत्म हो जाती है आपके परफ्यूम की खुशबू तो इन अंगो पर लगाए इसे…

ऑफिस जाना हो या पार्टी में घर से बाहर निकलने से पहले सभी खुद को तरोताजा रखने के लिए परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ये परफ्यूम दिनभर टिका रहने की बजाय जल्दी ही उड़ जाता है। जिसका कारण है कि लोग परफ्यूम को कपड़ों पर ज्यादा लगाते हैं। लेकिन अगर चाहते हैं कि आपका परफ्यूम दिनभर टिका रहे तो लगाने से पहले इन बातों को जरूर ध्यान में रखें।

परफ्यूम को बहुत सारे लोग कलाई पर लगाते हैं, लेकिन अगर आप इसे कोहनी के अंदर लगाएंगे तो यह लंबे समय तक टिकता है। क्योंकि कोहनी के अंदर हीट उत्पन्न होती है जिस वजह से परफ्यूम लंबे समय तक नहीं उड़ता।

शरीर का अगला पॉइंट जहां आपको परफ्यूम लगाना चाहिए वह है कान के पीछे। यह एक ऐसा स्पॉट है जो ऑयली होता है जिसते चलते यहां से परफ्यूम जल्दी नहीं उड़ता।