तेजस्वी यादव ने की क्रिश्चियन लड़की से शादी, मामा ने जाहिर नाराजगी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक निजी समारोह में रेचल से शादी कर ली।

रिचेल क्रिश्चियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अंतर-सामुदायिक विवाह को लेकर तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव ने नाराजगी जाहिर की है। साधु यादव ने कहा कि तेजस्वी की इस शादी से ना सिर्फ परिवार बल्कि पूरा समाज कलंकित हुआ है। शादी के बाद रिचेल अब राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जाएंगी।

तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, अपने समाज अपने धर्म में शादी नहीं किया, अपनी जात की लड़की से शादी नहीं की, इस बात के लिए यादवों में काफी गुस्सा है।

उसमें क्या खासियत थी जो क्रिश्चियन लड़की से शादी की है। लालू यादव ने अपनी बेटियों की शादी में कुल खानदान सब देखा। मीसा भारती के लिए हम लोगों ने राजस्थान में एक लड़का देखा था। शाही परिवार था। लेकिन लड़के की मां ब्राह्मण थी, इस वजह से लालू यादव ने शादी नहीं की। लालू यादव ने कुल खानदान को हमेशा ध्यान में रखा तो फिर तेजस्वी यादव की शादी में इतनी बड़ी गलती कैसे कर दी?

साधु यादव ने आगे कहा कि, लालू यादव ने कुल खानदान को हमेशा ध्यान में रखा तो फिर तेजस्वी यादव की शादी में इतनी बड़ी गलती कैसे की। बिहार के 21 प्रतिशत यादव के भरोसे लालू यादव सत्ता में बने रहे, लेकिन अब वही यादव समाज तेजस्वी यादव का विरोध करेगा। क्या यादव समाज में लड़की की कमी हो गई थी, जो उसने (तेजस्वी यादव) क्रिश्चियन लड़की से शादी कर ली। लालू यादव दूसरे को भकचोंहर बोलते थे, सबसे बड़ा भकचोंहर तेजस्वी है।