सुशांत केस : उच्चतम न्यायालय ने सुनाया ये बड़ा फैसला, मुंबई पुलिस को लगा तगड़ा झटका, करने को कहा…

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैमिली वकील विकास सिंह ने बोले कि सुशांत के परिवार के लिए ये बड़ी जीत है। कोर्ट ने भी माना कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में कोई जांच नहीं की थी। ये एतिहासिक फैसला है। न्याय की ओर ये पहला और बड़ा कदम है।

 

साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है। उच्चतम न्यायालय (SC) ने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच नहीं बल्कि सिर्फ पूछताछ की थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को तगड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र सरकार उच्चतम न्यायालय (SC) के इस फैसले को चुनौती दे सकती है।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस की जांच को लेकर उच्चतम न्यायालय (SC) ने फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केस की जांच का अधिकार CBI को दिया है।

बहुत वक्त से सुशांत का परिवार और उनके फैंस CBI जांच की मांग कर रहे थे। उच्चतम न्यायालय (SC) ने बिहार में दर्ज FIR को सही ठहराया है।