अफगानिस्तान पर इस देश ने किया हमला, दागे मोर्टार से गोले

स्थानीय मीडिया फुटेज में क्षतिग्रस्त कई वाहनों को दिखाया गया है। शुरुआती रिपोटरें में कम से कम तीन नागरिकों के घायल होने की सूचना मिली है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

तालिबान और अफगानिस्तान की सरकार के बीच वार्ता शुरू होने की अनिश्चितता के बीच अफगानिस्तान जब अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, उसी समय मंगलवार (18 अगस्त) को राजधानी काबुल के विभिन्न इलाकों में मोर्टार से गोले दागे गए जिनमें से कम से 10 आम नागरिक घायल हो गए। हालांकि,…

एक प्रत्यक्षदर्शी ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया, हमने वजीर अकबर खान की स्ट्रीट नंबर 15 में एक बड़ा धमाका सुना, जहां दर्जनों दूतावास और दफ्तर हैं। पूरी जगह को अब सील कर दिया गया है।

अफगानिस्तान के 101वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मंगलवार को काबुल शहर में रॉकेट से हमाला किया गया। यह जानकारी आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी है।

प्रवक्ता तारिक एरियन ने ट्वीट किया, काबुल शहर में सुबह 9:30 बजे के करीब पुलिस जिला 8 और पुलिस जिला 17 में दो सेडान कार से रॉकेट दागे गए।